जौनपुर में दो पक्षों के विवाद में बीच-बचाव करने गये दादा-पोते की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/10/blog-post_79.html
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सरायख्याज़ा इलाके के मिहरावां गाँव में कल शाम फूलचंद गौतम और कंसराज गौतम के परिजनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया । इस बीच गांव का ही कुन्सराज (55 ) और उसका पोता शरद (20 ) दोनों पक्षों काे समझाने बुझाने लगे । तभी दोनों पक्षों ने क्षुब्ध होकर दादा-पोते को पीटना शुरु कर दिया । दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी है।

