जौनपुर । सोशल मीडिया और तमाम सामाजिक कार्यो से जौनपुर को विश्व के मानचित्र पर पहचान दिलाने के प्रयास में लगे अब्दुल्लाह तिवारी इस समय सोशल मीडिया में वायरल हो गए है । सोशल मीडिया फेसबुक पर उनकी फोटो पर लोग "अब्दुल्लाह तिवारी नहीं ये आंधी है जौनपुर का गांधी है" इस पोस्ट को करोड़ो लोगो ने लाइक किया है । जिससे अब्दुल्लाह तिवारी के फैन काफी अधिक हो गए है । अब्दुल्लाह तिवारी जौनपुर नगर के बेगमगंज के निवासी है । इस समय वो सऊदी अरब में नौकरी कर रहे है । पर बचपन से ही कट्टर जौनपुरी होने का उनमे जूनून सा है । सऊदी में रहकर भी जौनपुर को सोशल मीडिया के ज़रिये विश्व क्षितिज पर पहचान दिलाने का काम कर रहे है ।