जौनपुर । करंजा ब्लाक के करंजाखुर्द गावँ में दरोगा जी के इमामबारगाह से 2 मुहर्रम का जुलुस बरामद हुआ मजलिस की सोज़खानी जनाब शम्सी आज़ाद साहब ने शुरू की ज़ाकिरे अहलेबैत मो0 बेलाल ने मजलिस में इमाम हुसैन अ0स0 के ज़िन्दगी पर रौशनी डालते हुए कहा की इमाम हुसैन अ0स0 ने हमेशा शांति इंसानियत पर ज़ोर दिया और हर तरीके के आतंकवाद के खिलाफ रहे और दुनिया का पहला आतंकवादी यज़ीद के खिलाफ जंग की और अपने साथ 71 लोगों की शहादत दी । उन्होंने कहा की आज भी जो आतंकवादी है तो वो यज़ीद की नस्लों से है मजलिस के बाद हज़रत अब्बास अ0स0 का अलम और ज़ुल्जनाह , झूला अली असगर अ0स0 बरामद हुआ । बाहर से आई हुई अंजुमन मासूमिया चकमलुदी,गुन्चेए हैदरिया कर्रा पट्टी,मोजिज़ाए हुसैनी करंजकलाँ,अज़ाए हुसैन दख्खिनपट्टी की अंजुमनों ने पूरे गावँ में गश्त किया और सुबह फ़ज्र की अज़ान के पहले जुलुस को तमाम किया गया जुलूस में फैसल हसन तबरेज़, हसनैन कमर दीपू, रिज़वान हैदर राजा,हसन ज़ाहिद बाबू ,सुल्तान हैदर,शानू ,गांधी,फैजान, राजा, इमरान,शकील,शिराज़ हैदर,असलम, आज़म ज़ैदी के साथ बड़ी संख्या में मोमनीनो ने शिरकत किया।