दुकानों पर भीड़, मकर सक्रान्ति 15 को
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/15.html
जौनपुर। मकर सक्रान्ति का पर्व शुक्रवार को मनाया जायेगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। पर्व में उपयोग करने वाली सामानों की तथा पतंग की दुकानों पर भीड़ लगी हुई लोग अपने सामथ्र्य के अनुसार खरीददारी कर रहे है। हरसाल की तरह इस बार मकर सक्रांन्ति 14 के बजाय 15 जनवरी को पड़ रही है। लोग सामानों की खरीददारी कर रहे है और बाजारों में सड़कों के किनारे लाई, चूड़ा और गट्टा, तिलवा और गुड़ के लड्डू सहित अनेक सामान बिक रहे है। मंहगाई की मार से सामान्य और गरीब परेशान है।
फिर भी पर्व के लिए खरीददारी की जा रही है। अब पहले की तरह पर्वो पर उल्लास नहीं दिखाई देता। लोग रश्म अदायगी कर लेते है। इस पर्व के मौके पर जहां लोग दान पुण्य करते हैं वहीं पवित्र नदियों में स्नान कर सूर्य देव की आधारना करते है। विभिन्न स्थानों पर कुश्ती दंगल और बुलबुल की लड़ाई भी करायी जाती है। यह पर्व ग्रामीण क्षेत्रों में भले ही धूम धाम से मनाया जाता है लेकिन शहर में वैसा उल्लास नहीं दिखता। बच्चे जरूर पूरे दिन पतंगबाजी करते रहते है। रीरति रिवाज और पर्वो का जीवन में महत्व होता है लेकिन उसे सही तरीके से मनाने की जरूरत होती है। मकर संक्रान्ति के बाद ठण्ड भी कम हो जाती है। अन्नदाताओं के घर धान की फसल और गन्ने आदि तैयार रहते है। जिससे लाई चूड़ा और गुड़ के सामान बनते है और इन्ही सामानों को दान दिया जाता है।


