प्राथमिक शिक्षकों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/16_30.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जनपद इकाई के नेतृत्व में शनिवार को 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टेªट में धरना-प्रदर्शन किया गया जिसके शासन को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। धरनास्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि 16 सूत्रीय मांगों को जब तक अमली जामा नहीं पहनाया जायेगा, तब तक इसी तरह शिक्षक समुदाय आंदोलित होता रहेगा। धरनासभा की अध्यक्षता संजय सिंह व संचालन अश्वनी सिंह ने किया। इस अवसर पर संजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, मो. फरीद, दिवाकर चौहान, सुशील उपाध्याय, राजन यादव, अखिलेश सिंह, मनोज यादव, सतीश मौर्या, लक्ष्मी नारायण तिवारी, मनीष रघुवंशी, ओम प्रकाश, आलोक त्रिपाठी, गीता पाल, सुनीता गुप्ता, उषा यादव, सरोज, चन्दर, गिरीश, धर्मेन्द्र सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
