aajtaktimes

माघ मेले के भण्डारे के लिये विहिप ने चलाया अन्न संग्रह अभियान

जौनपुर। संगम नगरी प्रयाग में पूरे माघ भर चलने वाले माघ मेला में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित विशाल भण्डारे के लिये अन्न संग्रह का अभियान निरन्तर चल रहा है जिसके क्रम में जौनपुर में जिला संगठन मंत्री मनोज जी के नेतृत्व में अभियान चलाकर अन्न संग्रह किया गया। इस बाबत मनोज जी ने बताया कि प्रान्त के आह्वान पर कार्यकर्ताओं के साथ जनपद के सोंधी ब्लाक के दर्जनों गांवों में जाकर लोगों से अन्न संग्रह किया गया। उनके अनुसार चिरइया, कयार, बशीरपुर, समदहा, जमुहाई सहित अन्य गांवों में घर-घर जाकर लोगों से भण्डारे में प्रयुक्त होने वाले अन्न का संग्रह किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त मेले में पूरे भारतवर्ष के विभिन्न कोने से लोग आते हैं जहां प्रतिवर्ष विहिप द्वारा भण्डारे का आयोजन होता है। उन्होंने जनपद के समस्त हिन्दू भाइयों से माघ मेला एवं वहां विहिप द्वारा आयोजित भण्डारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील किया। अन्न संग्रह अभियान के दौरान जिला संगठन मंत्री मनोज जी के साथ विभाग कार्याध्यक्ष सभाजीत सिंह, विभाग उपाध्यक्ष हरिराम बिन्द, जिला सह संयोजक अवधेश चौहान, आशुतोष सिंह, धर्मेन्द्र मिश्रा, राम प्रताप सोनकर, संजय मिश्रा, सुधीर सिंह, सुशील मिश्र, शैलेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, ऋषभ सिंह, संगठा प्रसाद मिश्र, गोरखनाथ सिंह, अनिल पाठक सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related

UP 578722871983409826

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item