चायनीज़ मंझा की बिक्री ज़ोरो पर , सद्भावना पुल पर 1 युवक ज़ख़्मी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/1_16.html
जौनपुर। जिला व पुलिस प्रशासन के लाख प्रतिबंध के बावजूद भी इस बार मकर संक्रांति पर्व पर चाइनीज मांझा की बिक्री धड़ल्ले से हुयी । यही कारण रहा कि त्योहार के पहले से लेकर शनिवार की शाम तक इस मांझे से दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। आये दिन समाचार पत्रों में मांझे से घायल होने की खबर प्रकाशित होने के बावजूद भी प्रशासनिक कार्यवाही शून्य दिखी। बीते कई दिनों से लेकर अब तक कई लोगों के घायल होने के बावजूद भी प्रशासनिक सक्रियता नहीं दिखी। इसी क्रम में शनिवार को नगर के सद्भावना पुल पर चाइनीज मांझा की चपेट में आने से दो राहगीर तो बाल-बाल बच गये लेकिन उनके स्वेटर, शर्ट बुरी तरह से कट गये। उसको देखकर यह आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि सावधानी न बरती गयी होती तो हाथ कटना तय था।
