aajtaktimes

सड़क हादसों में दो युवक की गयी जान, तीन अन्य हुये घायल

जौनपुर। जौनपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गयी जबकि 3 लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदलापुर संवाददाता के अनुसार समीपवर्ती जनपद भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के मसुधी गांव निवासी मनोज मिश्रा शनिवार को बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुधौड़ा निवासी शोभनाथ पाण्डेय के घर आया था। बताया गया कि वह मोटरसाइकिल से यहां मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर खिचड़ी लेकर आ रहा था कि रास्ते में किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
सिकरारा संवाददाता के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव निवासी कमलेश यादव गांव के ही रिन्कू, राहुल व जिया लाल के साथ पिकअप से मछलीशहर भूसा लेने जा रहा था कि रास्ते में बरगुदर पुल के पास सामने से आ रही ट्रक से सीधी टक्कर हो गयी। इस हादसे में पिकप पर सवार कमलेश की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि रिंकू, राहुल व जिया लाल घायल हो गये। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एम्बुलेन्स की मदद से घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। उधर हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिकरारा केके चौबे मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक सभी घायलों का उपचार चल रहा था।

Related

UP 2933368739283068145

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item