aajtaktimes

मेगा लोक अदालत का आयेाजन 24 जनवरी कोः सिविल जज

जौनपुर। सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राज्य प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में 24 जनवरी को प्रातः 10 बजे से दीवानी न्यायालय में मेगा लोक अदालत का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। मेगा लोक अदालत में पूर्व की भांति दीवानी, फौजदारी, राजस्व, चकबन्दी एमएसीपी, वैवाहिक आदि सभी प्रकार के वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। वादकारियों एवं अधिवक्ताओं से अपील है कि अपने लम्बित वादों का निस्तारण 24 जनवरी का आहूत मेगा लोग अदालत के माध्यम से कराकर लाभ उठायें। राज्य प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में निम्न तिथियों के मुताबिक राष्ट्रीय मासिक लोक अदालतों का आयोजन किया जाना है जो 13 फरवरी को बैंक मामले, धारा 138 एनआई एक्ट के अतिरिक्त अन्य मामले, 12 मार्च को राजस्व, सिविल वादों के अतिरिक्त अन्य मामले, 9 अप्रैल श्रम, पारिवारिक सहित अन्य मामले, 14 मई मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, बीमा दावे के प्रकरण सहित अन्य मामले, 9 जुलाई विद्युत, जल, टेलीफोन, जनोपयोगी विवाद सहित अन्य मामले, 13 अगस्त बैंक मामले, 138 एनआई एक्ट रिकवरी सूट सहित अन्य मामले, 10 सितम्बर आपराधिक शमनीय वाद सहित अन्य मामले, 7 अक्टूबर यातायात, लघु आपराधिक प्रकरण नगर पालिका विवाद सहित अन्य मामले के लिये आयोजन सुनिश्चित किया जाना है।

Related

UP 3954106242074595744

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item