aajtaktimes

जेसीबी से तोड़ी गयी हनुमान मंदिर को प्रशासन ने पुनः बनवाया

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शकरमण्डी मोहल्ले में स्थित हनुमान जी की मंदिर को बीते मंगलवार को नगर पालिका द्वारा चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जेसीबी मशीन द्वारा गिराये जाने से उठा विवाद बुधवार को समाप्त हो गया, क्योंकि प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उसी स्थान पर पुनः हनुमान मंदिर स्थापित करा दी गयी। हालांकि इसको लेकर हिन्दू महासभा, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित तमाम हिन्दूवादी संगठनों द्वारा जोर-शोर से प्रदर्शन किया गया था जिससे प्रशासन सकते में आ गया था लेकिन अधिकरियों की सूझ-बूझ के चलते स्थिति नियंत्रित कर ली गयी। मालूम हो कि नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है जिसके बाबत शकरमण्डी मोहल्ले में चले अभियान के दौरान सड़क के किनारे स्थित हनुमान मंदिर को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। इसको लेकर क्षेत्रीय लोगों सहित नगर के तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी जहां हिन्दू महासभा, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित तमाम हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारी पहुंच गये। सभी द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसको गम्भीरता से लेते हुये जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी एवं आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने ठोस निर्णय लिया। सूझ-बूझ का परिचय देते हुये उसी स्थान पर पुनः मंदिर बनवाकर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करायी गयी जिसके बाद दो दिन से चल रहे विरोध का पटाक्षेप हो गया। बुधवार को दोपहर तक चले कार्य के दौरान अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, नगर मजिस्टेªट उमाकांत त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं/नगर हितेन्द्र कृष्ण सहित कोतवाली, लाइन बाजार, जफराबाद, जलालपुर, सरायख्वाजा, गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इतना ही नहीं, गम्भीर बनी स्थिति को देखते हुये पीएसी, अग्निशमन वाहन भी बुला दिया गया था।

Related

UP 3697823672917172887

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item