aajtaktimes

आतंकवाद के खिलाफ सभी धर्मों ने उठायी आवाज

अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। सऊदी अरब द्वारा मशहूर शिया आलिमे दीन आयतउल्लाह शेख बाकर अल निम्र व अन्य बेगुनाह लोगों को फॉसी दिये जाने तथा पंजाब के पठान कोट में आर्मी एयर बेस पर हुये आतंकी हमले के विरोध में कस्बा जैदपुर के लोगों ने अपनी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुये सभी धर्म के लोगों ने एकजुट होकर आतंकवाद के विरूध प्रदर्शन किया तथा शहीदों की याद में कैंडिल मार्च निकाल कर श्रद्वंाजलि दी। मोहल्ला छोटा इमामबाड़ा के पास बने नये छोटे इमामबाडे़ पर आतंकवाद के विरोध में जलसा हुआ। जिसको सम्बोधित करते हुये जवाहर लाल नेहरू युनिवर्सिटी में रिसर्च स्कॉलर मौलाना अदीब रिजवी ने कहा कि आज पूरी दुनियॉ आतंकवाद से ़त्रस्त है तथा सऊदी एवं पाकिस्तान जैसे देश अपने स्वार्थ के लिये आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे है। आज नाईजीरिया, सीरिया, बहरीन एवं सऊदी अरब में शियों को खुलेआम कत्ल किया जा रहा है। भारत जैसे शान्ति प्रिय देश में आतंकवादी खून बहा रहे है इसलिए जरूरी है कि आतंकियो तथा उनके आकाओ को मुहतोड़ जवाब दिया जाये। जब तक ईट का जवाब पत्थर से नही दिया जायेगा तब तक आतंकी पनपते रहेंगे। जलसे को संम्बोधित करते हुए मौलाना इब्ने अब्बास ने आतंकवाद की निंदा की तथा भारत सरकार से अपील की इसमें हस्ताक्षेप करें। क्योंकि विश्व में भारत अपनी प्रभावी भूमिका अदा कर रही है।

अयोध्या के श्रीश्री सुरेन्द्र जी महाराज बाबा ने आतंकवाद के सभी रूपो की निंदा करते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद के जहर को बहुत सहा है अब हम गॉव गॉव तथा शहर शहर जाकर आतंकवाद का विरोध करेगे तथा सरकार से अपील करेगे कि आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ सख्त रूख अपनाये ताकि किसी को भी बेगुनाहो के खून से होली खेलने की जुर्रत न हो। हाजी मास्टर मो. इस्राईल कुरैशी ने अपने सम्बोधन मे आतंकवाद की कडे़ शब्दो मे निंदा की तथा पैगम्बर हजरत मोहम्मद (सअव) की शान में गुस्ताखी करने वाले कमलेश तिवारी पर भी सख्त कारवाई करने की मॉग करते हुए कहा कि यह भी आतंकवाद की श्रेणी में आता है। जलसे के बाद सैकड़ो की संख्या में मौजूद लोगो ने अपने हाथे में कैंडिल तथा आतंकवाद के विरोध मे लिखे नारो के पोस्टर एवं आयतुल्लाह निम्र के फोटो उठाए हुए छोटा इमामबाड़ा होते हुए थाना चौराहा पहुॅचे तथा शहीदो श्रद्वांजली दी। कैंडिल मार्च के अन्त मे जैदपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष रियाज अहमद ने कहा कि इस्लाम बेंगुनाहो के खून को बहाने की इजाजत कतई नही देता है। आतंकवादी बेगुनाहो का खून बहाकर इस्लाम को बदनाम कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि एक बार फिर दुनिया ने देख लिया है कि जैदपुर में आपसी भाईचारे की मिसाल कायम है। तथा इस कार्यक्रम में सर्व धर्म के लोगो की उपस्थिति आतंकवाद को करारा जवाब है। उन्होंने सभी आये हुए लोगो का धन्यवाद अदा किया जलसे का संचालन मौलाना जैगम अब्बास मुसव्विर ने किया तथा सभी धर्म गुरूओ का शुक्रिया अदा किया। जलसे में मुख्य रूप से देवेश कुमार डब्बू जायसवाल; मो0 सालिम शेख; नकुल गुप्ता सपा नगरध्यक्ष जावेद रिजवी समीर रिजवी, अकरम खान, भीम कश्यप, हाजी सलीम सिददीकी, सभासद राम सिंह; बनवारी लाल, गुलफाम रिजवी; गदीर रिजवी, हकीमुददीन राईन, पिंकू सोनी, रफीक अहमद सिददीकी, गिरिजा शंकर गुप्ता, लल्ला वर्मा, इश्तियाक सूफी, अजमी रिजवी, शहजी रिजवी सहित सैकड़ोे लोग मौजूद थे। 

Related

UP 3631022598736400542

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item