aajtaktimes

डीएम के निर्देश पर सांसद आदर्श गांव में लगा शिविर

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सांसद आदर्श ग्राम बुधनई विकास खण्ड सिद्धौर में आज जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र के निर्देशों के अनुपालन में प्रत्येक माह की प्रथम बुधवार को आयोजित होने वाली बैठक नोडल अधिकारी सांसद आदर्श ग्राम प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, ग्राम विकास, राजस्व सहित कई विभागों के विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय बुधनई में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरूष एवं महिला के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें 500 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं निःशुल्क दवायें वितरित की गयी। कृषि विभाग द्वारा मृदा वितरण किया गया एवं शासन की जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी जन सामान्य को देने के उद्देश्य से प्रचार साहित्य का वितरण किया गया। नोडल अधिकारी ने अवगत कराया कि स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधनई में पंचायत राज विभाग के माध्यम से 100 शौचालय के लिए 12 लाख रूपये दिये गये थे। जिसमें 100 शौचालयों का निर्माण 12 हजार रू0 प्रति के दर से कराया जा चुका है। पुनः ग्राम निधि में 12 लाख रूपये 100 शौचालयों के लिए और दे दिये गये है। जिन्हें प्रत्येक दशा में 45 दिन के अन्दर पूरा करने के निर्देश पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान को दिये गये है। गांव में ओवर हेड टैंक एवं पानी की टंकी के निर्माण के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है। शीघ्र ही जल निगम द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कराया जायेगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत चीनी, मिट्टी का तेल एवं राशन समय से वितरित कराया जा रहा है। शीघ्र ही बैंक आफ इण्डिया की शाखा एवं एटीएम खोला जा रहा है। 30 दिसम्बर, 2015 को जिलाधिकारी के रात्रि निवास के अवसर पर दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में 5 लोहिया आवास एवं 254 शौचालयों की धनराशि यथाशीघ्र गांव को उपलब्ध करा दी जायेगी। शराब बन्दी पर गांव वालों ने पुनः इस बात की शपथ ली कि गांव में लगभग 99 प्रतिशत लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया है और अपने स्वयं के कार्य करने के लिए उत्प्रेरित रहते है। जिन लोगों की आंखे कमजोर है, उनका टेस्ट करवाकर 15 दिन के अन्दर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से निःशुल्क चश्मा वितरण का कार्य कराया जायेगा एवं 08 जनवरी को  विकलांग लोगों के लिए शिविर लगाकर उनका परीक्षण कर प्रमाण पत्र बनाये जायेंगे।

Related

UP 1867927393820236755

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item