aajtaktimes

सदर MLA के प्रयास से किसानो को मिली राहत चेक

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सदर विधायक ने ओलावृष्टि व बारिश से किसानों की फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिये 1337 किसानों को लगभग 42 लाख रुपये की चेकें वितरित की। इस अवसर पर सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि सपा सरकार अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश के किसानों की फसलें जो बर्बाद हुई थी उनकी क्षतिपूर्ति की मदद समय-समय पर करती है। इसी क्रम में आज हम आपके गाँव में ये चेक वितरित करने आये हैं। किसानों के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अनेकों योजनाएं जैसे मुफ्त सिचांई, सौरऊर्जा द्वारा चलित ट्यूबबेल पर सरकारी अनुदान, सरकारी ट्यूबबलों स्थापना व टेल तक नहरों में पानी पहुंचाने के लिए नहरों की सफाई जैसे अनेकों योजनाएं संचालित हो रही है। और आगे भी अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए चलाई जायेंगी। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों और निर्णयों के सार्थक और समयबद्ध परिणाम हासिल करने के लिए सरकार ने विगत वर्षों में प्रदेश के विकास के लिए एजेन्डा निर्धारित करते हुए उस पर पारदर्शी ढंग से गम्भीरता पूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित करायी, जिसके बड़े उत्साहवर्धक परिणाम प्राप्त हुए हैं। इस मौके पर नायब तहसीलदार संजय यादव, मो0 रिजवान संजय, हरीनाम यादव, सन्तराम यादव, सुभाष यादव, लाल बहादुर यादव, मासूम अली, प्रहलाद यादव, गुड्डू, प्यारे लाल, गौतम व सम्बिन्धित क्षेत्रों के लेखपाल सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

Related

UP 5714412086171489652

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item