aajtaktimes

लुटेरों ने बस रोक कर गैस एजेन्सी कर्मचारी से लूटे 65 हजार

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोनिकपुर के पास 3 बजे के आस पास बाइक सवार दो लुटेरों ने परिवहन निगम की अनुबन्धित बस को रोक कर असलहे के बल पर बस सवार एक व्यक्ति से 65 हजार रुपये लूटकर पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती दिया है। बताते चलें कि सुनन्दा गैैस एजेन्सी रामनगर 90 सिलेण्डरों को लेकर अमित पुत्र केशवराम निवासी तासीपुर होम डिलेवरी बांटने के लिए कोटवाधाम गया था। डिलेवरी बांटने के पश्चात् डिलेवरी के 65 हजार रुपये लेकर वह कोटवाधाम से परिवहन निगम की अनुबन्धित बस यूपी 41 टी. 5447 पर सवार होकर चला। ग्राम सोनिकपुर के पास दो अज्ञात बाइक सचार लुटेरों ने गाड़ी को ओवर टेक करके रोंक दिया। एक लुटेरे ने गाड़ी चालक की कनपटी में असलहा लगा दिया। दूसरे ने अमित को नीचे उतार कर उससे 65 हजार रुपये छीन कर दोनो लुटेरे फरार हो गये। दिन दहाड़ेे हुई इस लूट से लोगों में दहशत व्याप्त हो गयी। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह यादव ने सघन चेकिंग अभियान अपने हमराही सिपाहियों के साथ शुरू कर दिया।

Related

UP 3684912391691230480

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item