aajtaktimes

समाजवादी सरकार सभी की हितैषी: जिम्मी


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नवनियुक्त र्निविरोध जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के स्वागतों का दौर जारी रहा। सभासद मुस्तैहसन जुबैर जिम्मी ने अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर भव्य स्वागत किया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों ने प्रदेशवासियों से किये गये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के वादों को निभाने की बात की और उन्ही की विचारधारा पर विकास कार्य की मुख्य प्राथमिकता रहेगी। सभासद जिम्मी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जो सर्वधर्म हितैशी है और अपने द्वारा किये गये सभी वादों को पूरा किया और कर रही है। युवा सपा नेता सरफराज़ हुसैन ने कहा मुख्यमंत्री की युवा विचारधारा को नये आयाम मिले है और प्रदेश का युवा का वर्ग आगामी 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुका है। स्वागत समारोह में पूर्व ब्लाक प्रमुख हशमत अली गुड्डू, फैज आतिश, अक्षत शुक्ला, अब्दुल्ला जावेद, इकबाल जिशान, अब्दुल्ला नावेद, राजा खां, आसिफ सिद्दीकी, अमित, सईद खां सहित सैकड़ों समर्थकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाइयां बांटी।

Related

UP 6032227093557726677

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item