प्रियंका रावत ने केन्द्रीय मंत्री से पटेल परिपथ की मांग की
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_16.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सांसद प्रियंका सिंह रावत ने क्षेत्र की समस्याओं के संदर्भ में सड़क परिवहन एवं जहाज रानी मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सांसद ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को मंत्री के सम्मुख रखा। इसमें प्रथम विधानसभा हैदरगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग सं0 56, लखनऊ से सुल्तानपुर के हैदरगढ़ नगर के मध्य किमी 53 से किमी 56 के बीच बाईपास निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा की। समस्याओं को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय मंत्री ने तत्काल प्रभाव से हैदरगढ़ बाईपास निर्माण हेतु आदेश जारी कर दिए। तत्पश्चात् राष्ट्रीय राजमार्ग सं0- 28 सी, बाराबंकी-बहराइच-रूपईडीहा की 146 किमी लम्बी 1,134 करोड़ रूपये की लागत से चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। सांसद प्रियंका ने ज्ञापन देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग सं0-28सी को पटेल परिपथ राजमार्ग का नाम दिये जाने की प्रबल मांग की। जिसपर सहमति जताते हुए केन्द्रीय मंत्री जी मंाग पूरी करने का पूर्ण आश्वासन दिया। इस पर सांसद प्रियंका सिंह रावत ने समस्त जनपदवासियों की ओर से मंत्री का आभार प्रकट किया।

