राजेश ने चौपाल लगा, सुनी किसानों की समस्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_34.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा ने विधानसभा फतेहपुर क्षेत्र के राममण्डई कन्नापुर, वनमऊ, सिहाली, चित्तापुरवा आदि गांवो मे चौपाल लगाकर किसानो की समस्या सुनी। चौपाल पर उपस्थित किसानो को सम्बोधित को करते हुए उन्होने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण कराना ही उनका प्रथम उद्देश्य है। परन्तु उत्तर प्रदेश में सपा सरकार में शासन से लेकर प्रशासन तक सपाईयो का एक छत्रराज है, जिसे खत्म करना बहुत आवश्यक है। आगामी विधानसभा चुनाव में आप सभी के सहयोग से ही भारतीय जनता पार्टी सुशासन और समृद्धि ला सकती है। इस अवसर पर वीरेन्द्र वर्मा, विजय वर्मा, मुकेश, मनीराम विश्वकर्मा, अम्बर प्रसाद आदि स्थानीय कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

