aajtaktimes

25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 1 से

जौनपुर। योग गुरू स्वामी रामदेव जी द्वारा संचालित पतंजलि योगपीठ हरिद्वार व भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में पतंजलि योग समिति जौनपुर द्वारा 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जो नगर के टीडी इण्टर कालेज में आगामी 1 फरवरी से सुबह व शाम 5 से 7 बजे तक चलेगा। इस आशय की जानकारी देते हुये समिति के जिला प्रभारी अचल हरिमूर्ति ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि योग के क्रियात्मक व सैद्धांतिक अभ्यासों में सफल अभ्यर्थियों को हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में योगर्षि स्वामी रामदेव के सानिध्य में 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर लेने के उपरांत योग शिक्षक का प्रमाण पत्र दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे सफल अभ्यर्थी आने वाले दिनों में सभी शिक्षण संस्थानों के साथ अन्य विभागों में योग शिक्षक के रूप में सेवाएं दे सकेंगे। 

Related

UP 9204315695339090768

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item