सम्पादक मण्डल की बैठक : महेन्द्र उपाध्यक्ष, आरिफ निरीक्षक व विरेन्द्र बनाये गये संगठन मंत्री
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_804.html
जौनपुर। सम्पादक मण्डल की बैठक शुक्रवार को कलेक्टेªट में स्थित पत्रकार भवन में अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र की अध्यक्षता में हुई जहां सदस्यता अभियान, रजिस्टेªशन के अलावा अन्य बिन्दुओं पर विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही वरिष्ठ सम्पादक ओम प्रकाश जायसवाल, डा. सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव व घनश्याम मिश्र को संरक्षक मण्डल में शामिल करने के अलावा महेन्द्र गुप्त को उपाध्यक्ष, आरिफ हुसैनी को आय-व्यय निरीक्षक व विरेन्द्र गुप्त को संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। इसी क्रम में सर्वसम्मत से यह तय हुआ कि सम्पादक मण्डल की बैठक प्रत्येक माह की 5 तारीख को होगी। इस दौरान कई नये सम्पादकों ने मण्डल की सदस्यता ग्रहण किया। बैठक को सम्बोधित करते हुये सम्पादक सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, साजिद हमीद, विजय प्रकाश मिश्र, मेंहदी हुसैन रिजवी सामिन, विरेन्द्र गुप्ता, त्रिभुवन नाथ उपाध्याय, डा. यशवंत गुप्ता, सरदार जोगेन्द्र सिंह, डा. प्रमोद वाचस्पति, पवन शर्मा, मनोज उपाध्याय, शम्सी अजीज, डा. अनिल दूबे आजाद, राकेशकांत पाण्डेय, मंगला प्रसाद तिवारी सहित अन्त में अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने एकजुटता पर बल दिया। बैठक का संचालन महासचिव रामजी जायसवाल ने किया। इस अवसर पर वैद्यराज गंगाधर द्विवेदी, छोटे लाल सिंह, आरिफ हुसैनी, संजय शुक्ला, राज बहादुर यादव, मो. रउफ खान, समर बहादुर सिंह, अजीत सोनी, सै. नौशाद अली, चन्द्रमोहन, विकास सोनी, शैलेन्द्र यादव, जावेद हसन रिजवी, शम्भू सिंह, सूरज साहू, परवेज, अजय प्रताप पाल, अरविन्द उपाध्याय, वीरेन्द्र मिश्र विराट, महेन्द्र नाथ शर्मा आदि सम्पादक मौजूद रहे।

