aajtaktimes

साइकिल रेस से होगी गणतंत्र दिवस की शुरुआत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गणतन्त्र दिवस समारोह आयोजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी अजय यादव की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में बैठक हुई, जिसमें जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाये जाने हेतु विचार विमर्श हुआ। शासन के निर्देश और बैठक में विचार विमर्श के बाद विभिन्न कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया। 26 जनवरी को प्रातः 07 बजे बालक, बालिकाओं की 10 किमी0 की साइकिल रेस आयोजित की जायेगी। साइकिल रेस बाराबंकी शहर में सतरिख नाके से शुरू होगी। साइकिल रेस का रूट सतरिख की ओर पांच किमी0 तक होगा।  प्रातः 07.30 बजे बाराबंकी शहर के मुख्य मार्गो पर प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। तहसील एवं ब्लाक स्तर पर भी प्रभात फेरी निकाली जायेगी। प्रातः 08.30 बजे सरकारी कार्यालयों में झण्डाभिवादन, राष्ट्रगान, गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किये जायेगे। शिक्षण संस्थाओं में यह कार्यक्रम पूर्वान्ह 10 बजे होगा। बाराबंकी शहर के विभिन्न चौराहा पर स्थापित महापुरूषों की मूर्तियो पर माल्यार्पण कार्यक्रम प्रातः 9 बजे सम्पन्न किया जायेगा। पुलिस लाइन में पुलिस परेड प्रातः 09.30 बजे से शुरू होगी। बेसिक शिक्षा, पंचायत राज, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस सहित अन्य सम्बन्धित विभागों की झाकियां पुलिस लाईन प्रातः 9 बजे पहुंचेगी। पुलिस परेड समापन के बाद यह झाकियां छाया चौराहा, पीरबटावन, घण्टाघर, धनोखर चौराहा होते हुये जीआईसी बाराबंकी के मैदान पर पहुचेगी। जिला रेड क्रास सोसाइटी के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरित किया जायेगा। बाल सम्प्रेक्षण गृह में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा फल वितरित कराया जायेगा। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोद लिये गये अतिकुपोषित ग्रामों एवं सांसद आदर्श ग्राम में स्वास्थ्य, सफाई, पोषण, शिक्षा पर महिला जागरूकता कार्यक्रम एवं गोष्ठी आयोजित होगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार, एडीएम हरिकेश चौरसिया, आईएएस प्रोबेशनर अर्चना वर्मा, सीएमओ डॉ0रवीन्द्र कुमार, जिला विकास अधिकारी ए0के0सिंह, डीएफओ, उपजिलाधिकारीगण, अन्य विभागों के अधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related

UP 2023976683401326602

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item