पर्यावरण प्रदूषण पर वर्कशाप का आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_353.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पर्यावरण प्रदूषण की विभीषिका को देखते हुये इसके उन्मूलन हेतु जनजागरुकता तथा सामुदायिक सहयोग के उद्देश्य से विगत् जनू से जिले में गंगा संस्थान के द्वारा टाक्सिक लिंग तथा माइक्रो साफ्ट के सहयोग से माइक्रो साफ्ट क्रियट टू इंस्पायर स्कूल प्रोग्राम का संचालन किया जा रहा है। प्रोग्राम के पहले चरण में टीचर इडक्शन वर्कशाप तथा द्वितीय चरण में फेलिसिटेशन वर्कशाप वृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीजीआईसी की प्राचार्या पूनम सिंह ने किया। क्रार्यक्रम के संयोजक डा. विवेक मिश्रा ने बताया कि पृथ्वी के संसाधनो का जिस प्रकार से दोहन हो रहा है उस परिस्थिति में वह दिन दूर नही जब हम सब इन संसाधनो को खोदेगे। अतः हमे आवश्य रुप से ध्यान देना चाहिये कि किसी भी वस्तु का बहुत ही सीमित व मिर्तव्ययिता के साथ उपयोग करे ताकि आने वाली पीढ़ियो को प्रकृति से संसाधन प्राप्त हो सके। पर्यावरण प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि एके मालवीय द्वारा वितरण किया गया। कार्यक्रम में राम मोहन, विजय प्रताप सिंह, डा. पूनम सिंह आदि लोग शामिल थे।

