मानसिक रोगी बालक लापता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_833.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। मानसिक रोगी बालक घर से लापता हो जाने से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। पीडित की माता द्वारा बालक की गुमसुदगी हेतु थाना जैदपुर में तहरीर दी है। स्थानीय कस्बा जैदपुर के मोहल्ला छोटी मीरा निवासी नफीस हसन का पुत्र रियाज हैदर उर्फ शेरू आयु 16 वर्ष 20 जनवरी को अपने घर से लगभग 2 बजे निकला था। तब से घर न पहुॅचने से परिवार वाले खोजते खोजते परेशान हो गये। परिवार के लोगों का कहना है कि वो मानसिक रोगी था। काफी तलाश करने पर जब वो नही मिला तो पीडित द्वारा इस बात की सूचना थाना जैदपुर में दी गयी है।

