aajtaktimes

मंसारा में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सिद्धौर थाना असन्द्रान्तर्गत बृहस्पतिवार की सुबह रिश्तेदारी में आए युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियो लटकती मिली सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना थाना क्षेत्र के मंसारा गांव की है। यहां का निवासी परशुराम रावत गुजरात के अहमदाबाद में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। वहीं पर उसका दूर का रिश्तेदार मुकेश कुमार पुत्र रामऔतार निवासी पण्डित पुरवा मजरे टाण्डा भी काम करता था। बताया जाता है कि मुकेश को लेकर परशुराम उसे उसके घर छोंड़ने आ रहा था। बुधवार को अंधेरा हो जाने के कारण वह उसे लेकर अपने घर चला गया। आज सुबह मुकेश 22 की लाश गांव के बाहर स्थित एक चिलवल के पेंड़ में लटकती मिली। सुबह शौंच को गए ग्रामीणो ने लटकती लाश देखकर इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव पेंड़ से नीचे उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के सम्बन्ध में मृतक के रिश्तेदार परशुराम का कहना है कि उसकी मानसिक स्थिति सही न होने के कारण वह उसे छोंड़ने आया था। अन्धेरा होने के कारण उसे लेकर घर चला आया था। जहां रात 8 बजे से वह अचानक गायब हो गया और आज सुबह उसकी लाश घर से 100 मीटर दूर जंगल में एक पेंड़ में लटकती मिली। उधर थानाध्यक्ष असन्द्रा श्रीधर पाठक का कहना है कि शव पीएम के लिए भेजा गया है।

Related

UP 1133598517593460288

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item