aajtaktimes

मातृत्व स्वास्थ्य सप्ताह पर मुख्य सचिव करेंगे वीडियो क्रान्फ्रेसिंग


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। 27 जनवरी से 05 फरवरी 2016 तक आयोजित किये जाने वाले मातृत्व स्वास्थ्य सप्ताह के सफल संचालन के सम्बन्ध में लखनऊ स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र से मुख्य सचिव आलोक रंजन द्वारा वीडियो क्रान्फ्रेसिंग के माध्यम से सारे जिलो में की गयी। तैयारी और व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अजय यादव द्वारा जनपद में की गयी तैयारी की जानकारी दी गयी। उन्होने बताया कि जनपद में मातृत्व स्वास्थ्य सप्ताह के सफल आयोजन हेतु जन प्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय सहयोग प्राप्त किया जायेगा। अधिकारियों को सारी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दे दिये गये है। उन्होने कहा कि मातृत्व स्वास्थ्य सप्ताह कार्यक्रम मुख्यमंत्री का सर्वोच्च प्राथमिकता प्राप्त कार्यक्रम है। अभियान को जिले में मिशन मोड पर संचालित किया जायेगा। जिले स्तर पर अभियान के अनुश्रवण एवं समीक्षा हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित हो गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 05248-224225 है। ब्लाकवार माइक्रोप्लान बनाया गया है। सभी ब्लाको का मातृत्व स्वास्थ्य सप्ताह का माइक्रोप्लान 22 जनवरी, तक सीएमओ को प्राप्त होे जायेगा। वीडियो क्रान्फ्रेसिंग के अवसर पर बाराबंकी एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार, सीएमओ डॉ0रवीन्द्र कुमार, आईएएस प्रोबेशनर अर्चना वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शारदा यादव, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

गर्भवती महिलाओं का होगा पंजीकरण
मातृत्व स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान जनपद में समस्त गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और प्रसव पूर्व जांच तथा हाईरिस्क प्रेगनेन्सी का चिन्हीकरण किया जायेगा। कार्यक्रम का मकसद है कि सभी गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव हो सके, उन्हें समय से प्रसव पूर्व जांच की सेवायें दी जा सके और पंाच साल तक के सभी बच्चों को समय से सारे टीके लगाये जाये, जिससे मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में कमी आ सके। अभियान के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का पंजीकरण किया जायेगा। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों की सर्विस डेट को मातृ एवं शिशु ट्रैकिंग सिस्टम पोर्टल पर अपडेट किया जायेगा। सभी गर्भवती महिलाओं का दूरभाष नम्बर एवं बैंक एकाउण्ट नम्बर अपडेट किया जायेगा, जिससे उन्हें जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं को सुविधाजनक ढ़ग से प्रदान किये जाने में सुगमता हो।
चिन्हित स्थलों पर होगी जांच, प्रधानों से ली जाएगी मदद
मातृ स्वास्थ्य सप्ताह के अन्तर्गत 27 जनवरी से 03 फरवरी, 2016 तक प्रत्येक दिन प्रातः 09 बजे से सायं 04 बजे तक ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के चिन्हित स्थल अथवा आंगनबाड़ी केन्द्र पर सभी गर्भवती महिलाओं की जांच की जायेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सारे लॉजिस्टिक की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा रही है। कार्यक्रम के पर्यवेक्षण और प्रभावी अनुश्रवण हेतु जिले स्तर के अधिकारी मातृत्व सप्ताह के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रो का निरीक्षण पर्यवेक्षण करेंगे। इन केन्द्रो पर गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट, यूरिन टेस्ट, वजन माप, किया जायेगा। उन्हें आयरन की गोलियां दी जायेगी। हाईरिस्क प्रेगनेन्सी चिन्हित गर्भवती महिलाओं का 05 फरवरी और 06 फरवरी, 2016 को ब्लाक में सीएचसी, पीएचसी पर उपचार दिया जायेगा। सीएचसी, पीएचसी के चिकित्सा अधीक्षकों को कार्यक्रम का गहन पर्यवेक्षण कर शतप्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण और उनकी जांच तथा 5 साल तक के सभी बच्चों को समय से सारे टीके लगवाना सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया गया है। मातृत्व स्वास्थ्य सप्ताह कार्यक्रम प्रदेश का अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके मद्देनजर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सारे प्रधानों से इस कार्यक्रम में सक्रिय योगदान देने की अपील की है। बाराबंकी जनपद में मातृत्व स्वास्थ्य सप्ताह के प्रभावी एवं सफल ढ़ग से संचालन के मद्देनजर कार्यक्रम से पूर्व सारेे प्रधानों की बैठक करायी जायेगी। जिलाधिकारी ने इस अभियान को सफल बनाने में प्रधानों का पूरा सहयोग दिये जाने की अपेक्षा की है।

Related

UP 8594574974150070079

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item