सात दिवसीय भागवत कथा का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_667.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ईश्वर की महिला का गुणगान सुनना पुण्य काम है जिससे मन की शांति एवं भक्ति भावना जागृति होती है। उक्त विचार कस्बा मसौली के मोहल्ला भूलीगंज स्थित मां काली शक्ति पीठ मन्दिर में बुधवार से शुरु हुए सात दिवसीय भागवत कथा का फीता काटकर उद््घाटन करते हुये जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने कही। उन्होने कहा कि समाज में जब जब बुराइयां बढ़ी है तब तब यज्ञ हुए। ऐसे आयोजनो से ईश्वर के प्रति लोगो को श्रद्धा बढ़ती है और एकता को मजबूती मिलती है। इस मोके पर हनुमान मन्दिर मसौली के बाबा रामलला दास, मुईन अंसारी, नौशाद राइन, नसरुद्दीन, दिलीप यादव, शिव कुमार, राजू यादव, कमला शाह, राकेश, नन्हा यादव, अम्बरीश, रामचन्द्र, बब्लू आदि लोग मौजूद रहे।

