किसानों की खुशहाली से होगी प्रदेश की तरक्की: रामगोपाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_781.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच जब गॉवों के किसानों में खुशहाली लायेगी तभी क्षेत्र, जिला व प्रदेश की तरक्की होगी। बसपा के लोग किसानी करते नही इसी कारण से पूर्व बसपा सरकार की प्रमुख मायावती ने ध्यान नही दिया। वही भाजपा के पूंजीपतियों से किसानों से कोई लगाव नही, किन्तु सपा सरकार के मुखिया ने 12 वर्ष की आयु में नहरों के पानी को लेकर आन्दोलन में भागीदारी किया और जेल भी गयें। यह बात विकास खण्ड हरख के अन्तर्गत ग्राम शरीफाबाद में 301 किसानो को फसल क्षतिपूर्ति की 9 लाख 15 हजार रूपये की धनराशि वितरीत करते हुये विधायक राम गोपाल रावत ने कही। मौके पर मुख्य रूप से प्रधान कैलाश यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर सपा पिछडा वर्ग के जिला अध्यक्ष यशवन्त यादव, विधान सभा उपाध्यक्ष शानू सिंह, सपा नेता उमाकान्त श्रीवास्तव, राम बिलास यादव, लेखपाल उमाशंकर श्रीवास्तव, आनन्द कुमार, सुरेश, मुंशीलाल, वीरेन्द्र कुामार के साथ ही सैकडो किसान उपस्थित थे।
