aajtaktimes

चेयरमैन रियाज़ ने कस्बे में 45 स्थानों पर जलवाये अलाव

अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। भीषण कोहरा शीतल हवा व बढ़ती ठण्ड तथा ठिठुरन से कॉप रहे लोगों ने नगर पंचायत द्वारा जगह जगह मुसल्सल अलाव के जलाने से काफी राहत महसूस की है। वही दूसरी तरफ राहगीरों व व्यापरियों को भी ठण्ड से भारी राहत प्राप्त हुयी है। जानकारी के अनुसार बढ़ती ठण्ड व ठिठुरन के मददेनजर नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद के आदेशानुसार कस्बे के मोहल्ला बड़ी बाजार चमरहिया बड़ापूरा मुक्खिन मेंहदी कटरा पानी की टंकी महमूदपुर मोलवी कटरा छोटा इमामबाडा टैम्पू स्टेन्ड थाना चौराहा मेहदी टोला लोधपुरा अहिरान चिकना महल सहित लगभग 45 स्थानों पर मुश्तकिल अलाव जलाने से राहगीरो सहित स्थानीय लोगों को भी ठन्ड से काफी राहत प्राप्त हुई है।

Related

UP 6988299905000183688

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item