aajtaktimes

बोर्ड परीक्षाएं नजदीक, रोस्टर न बदले जाने से छात्रों को हो रही दिक्कतें


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित होने के पश्चात् विद्युत रोस्टर न बदले जाने से छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। जिसके सम्बन्ध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर को पत्र प्रेषित करके विद्युत रोस्टर बदलवाये जाने की मांग किया है। प्रेषित पत्र में उन्होने कहा है कि बोर्ड परीक्षा आगामी फरवरी के महीने से शुरू होने जा रही है। क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा पुराने रोस्टर के हिंसाब से 10 बजे रात्रि से विद्युत आपूर्ति की जाती है। बीच-बीच में कटौती भी की जा रही है। जिससे बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा सम्बन्धी तैयारी में काफी दिक्कतें आ रही हैं। ग्राम किन्तूर के ब.स.पा. नेता नासिर अंसारी , मो. रईस, मो. अहमद, मो. पयाम, अंकित यादव, दिनेश चन्द गौतम, सत्य प्रकाश गौतम, शैफुर्रहमान अंसारी, अब्बू उमर, अब्बू बकर, आदि ग्रामीणों व छात्रों ने जिलाधिकारी व उपजिलाधिारी को दिये गये पत्र में शाम 6 से 12बजे रात्रि तक विद्युत आपूर्ति किये जाने की शासन से मांग किया है। जिससे हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की परीक्षा सम्बन्धी तैयारी करने में छात्रों को कोई दिक्कत न आये।

Related

UP 4222775911113490048

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item