aajtaktimes

प्राथमिक विद्यालय में पानी को तरस रहे छात्र


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शिक्षा क्षेत्र बनीकोडर के प्राथमिक विद्यालय पूरेपाठक में खराब पड़े इण्डिया मार्का हैण्डपम्प की मरम्मत न कराए जाने से छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि यह हैण्डपम्प पिछले कई महीनो से खराब पड़ा है। ग्राम प्रधान कोे मरम्मत कराने के लिए पत्र भी दिया गया लेकिन बीच में पंचायत चुनाव आने के कारण मरम्मत का काम नही हो सका। नए प्रधान से भी शिकायत की गई लेकिन मरम्मत नही कराई गई। जिला पंचायत सदस्य बम्बाप्रसाद रावत का कहना है कि प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के हैण्डपम्पों के साथ पूरे पाठक बाजार में भी दो हैण्डपम्प खराब पड़े है। उन्होने खराब पड़े हैण्डपम्पों की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की है।

Related

UP 68078053445718068

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item