460 किसानों को सदर MLA ने दी सहायता धनराशि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/460-mla.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विकास खण्ड देवां के ग्राम रीवां, तासपुर में सदर विधायक धर्मराज सिह उर्फ सुरेश यादव ने चौपाल लगाकर बरसात व ओलावृष्टि से नुकसान हुई फसलों की आर्थिक सहायता धनराशि की चेकें किसानों में वितरित करायी। इनमें 460 किसानों को 10,15,171.00 रूपये (दस लाख पन्द्रह हजार एक सौ इकहत्तर रूपये) की आर्थिक सहायता की चेकें वितरित की गयीं। इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की मदद के लिए खजाना खोल दिया है। प्रदेश के विकास का रास्ता गांवों से जुड़ा हुआ है जब तक प्रदेश के ग्रामों का किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक प्रदेश तरक्की में पीछे रहेगा। इस बात को हमारे मुखिया से बेहतर और कौन जान सकता है। हमारे मुखिया ने ही गांवों के साथ प्रदेश के विकास की नीति पर बेहतर काम किया है। बरसात एवं ओलावृष्टि से नुकसान हुई फसलों का मुआवजा देकर सरकार ने किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई करने का बेहतर प्रयास किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत तीन वर्षों में प्रदेश की जनता से किये गये वादों को पूरा करने के साथ राज्य के चहुँमुखी विकास और जनता के कल्याण की अनेकों नई और महत्वपूर्ण योजनायें संचालित की। इनमें से अधिकांश योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा किया गया। जिसका लाभ बड़े पैमाने पर समाज के पिछड़े और कमजोर वर्गों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, नौजवानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, और किसानों को प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर विनय यादव, देशराज यादव, सोने लाल, सन्तोष कुमार, गरीबे, बिन्द्रा प्रसाद, बृजमोहन यादव, राकेश यादव, मुन्ना यादव, जशवन्त, गुरचरन दास, केशवराम यादव, रूपचन्द्र यादव, ईश्वरदीन यादव, गुड्डू विश्वकर्मा, जगजीवन यादव आदि लोग भी उपस्थित रहे।

