हाजी पब्लिक स्कूल में SP ने गरीबों को बांटे 500 कम्बल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/sp-500.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। बढती ठण्ड को देखते हुये हाजी दरोगा मेमोरियल पब्लिक स्कूल मो0 नजीर द्वारा आज गरीबों को पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद के हाथों 500 कम्बल का वितरण किया गया। जिसे पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। स्थानीय कस्बा जैदपुर के हाजी दरोगा मेमोरियल पब्लिक स्कूल मो0 नजीर द्वारा गरीबों को पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद के हाथों 500 कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके पर कप्तान ने गरीबों के प्रति की गयी हमर्ददी व ठन्ड से गरीबों को बचाने के लिये किये गये। इस कार्य की सराहना की जबकि कार्यक्रम से पहले तफज्जुल हुसैन अंसारी द्वारा कप्तान को माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका चन्द्रकला वर्मा ने किया। इस अवसर पर अरशद आलम, तव्वाब अंसारी, अब्दुल हफीज, मो. मेराज, मौलाना इनायत, उबेदा अब्दुल्ला, अज्जद, अफजाल, मो0 हसीब सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

