बर्फानी सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का झंडा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_99.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पठान कोठ एयर बेस हमले के विरोध में जनता में आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। वृहस्पतिवार को युवा वाहिनी बर्फानी सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा धाम मुंशीगंज से धनोखर मंदिर तक विरोध यात्रा निकाली गयी तथा धनोखर चौराहे पर पहुंचकर दल के सदस्यों द्वारा पाकिस्तान के झंडे को जलाया गया। बर्फानी सेवा दल के कार्यकर्ता जितेन्द्र वर्मा ने कहा यदि पाकिस्तान अपनी करतूतों से बाज नही आता है तो एक समय आयेगा जब भारत जनाक्रोश उसके नाम को मिटा कर रख देगा। इस मौके पर जितेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र सिंह, अमित वर्मा, .ऋषभ, रोहित, निखिल, उत्कर्ष सहित दल के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

