aajtaktimes

डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार की मौत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर स्थित कल्याणी नदी पुल पर बीती रात मोटरसाइकिल सवार डिवाइडर से टकरा कर गम्भीर रूप से घायल हो गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकाी के मुताबिक रौनाही थाना क्षेत्र के भरसंडी गांव के निवासी 28 वर्षीय संजय कुमार पुत्र भवानी प्रसाद लखनऊ में किंगजार्ज मेडिकल काजेज में किसी पद पर नौकरी करते थे वहा से वह बुधवार की रात घर वापस बाइक संख्या यूपी 32 सीयू 2984 से लौट रहे थे और बाराबंकी फैजाबाद सीमा के रूप में बना कल्याणी नदी पुल पर उनकी बाइक असन्तुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई और वह घायल हो गये जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

Related

UP 6551681246558714667

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item