एक माह पहले बनी सड़क गढ्ढे में तब्दील
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_92.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की खाऊ कमाऊ नीति के चलते क्षेत्र में एक माह पूर्व बनी सड़क गड्ढा युक्त हो गई हैं। मार्ग के चारो तरफ बिखरी गिट्टी ही पहचान बन कर रह गई हैं। हरख ब्लाक के ग्राम टेरा से ताकिया चौराहे से बसबरौली होकर दौलतपुर गंाव जाने वाली का सड़क का निर्माण एक माह पूर्व कराया गया था। लाखो रूपये की लागत से बना सम्पर्क मार्ग बनने के एक सप्ताह के बाद से ही उखड़ने लगा। हालत यह हैं कि कुछ दिन पहले बनी सड़क जगह जगह से गड्ढा युक्त हो गई है। सड़को पर से डामर व गिट्टी गायब है। कई जगहो पर तो पुरानी सड़क पर डामर का हल्का लेप लगाकर खानापूर्ति की गई हैं।

