aajtaktimes

राज बहादुर को 81 व प्रभावती पाल को मिला मात्र 2 वोट

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्टेªट भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु मतदान गुरूवार को पूर्वान्ह 11 से अपरान्ह 3 बजे तक कलेक्टेªट परिसर स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में सम्पन्न हुआ। जिला पंचायत सदस्यों द्वारा कुल 83 वोट डाले गये जिसमें से सपा प्रत्याशी राज बहादुर यादव को 81 व निर्दल प्रत्याशी प्रभावती पाल को मात्र 2 मत मिले। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोस्वामी ने राज बहादुर यादव को विजयी घोषित किया। इस अवसर पर प्रेक्षक डा. हरिओम, आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रजनीश चन्द, सहायक निर्वाचन अधिकारी रामसिंह, विनोद यादव, अपर आरक्षी अधीक्षकद्वय रामजी सिंह यादव, अरूण श्रीवास्तव, नगर मजिस्टेªट उमाकान्त त्रिपाठी, जिला विकास अधिकरी तेज प्रताप मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रदेव यादव के अलावा तमाम मजिस्टेªट सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Related

UP 3255364500424245739

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item