aajtaktimes

जनपदवासी, सपा कार्यकर्ता व जिपं सदस्यों का जाता है जीत का श्रेयः राज बहादुर यादव

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राज बहादुर यादव ने गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने के साथ ही जनपद ही नहीं, बल्कि आस-पास के जिलों मंे इतिहास रच दिया। मतदान के बाद शुरू हुई मतगणना के परिणाम की घोषणा होते ही जहां सपाजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी, वहीं विपक्षियों में मायूसी छा गयी। फिलहाल परिणाम के अनुसार सपा के राज बहादुर यादव को 81 मत मिले जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंदी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती पाल जो निर्दल प्रत्याशी थीं, को मात्र 2 वोट मिले। ऐसे में राज बहादुर ने प्रभावती पाल को 79 मतों से पराजित करते हुये जहां जिला पंचायत अध्यक्ष पद ताज पहना, वहीं उन्होंने इतिहास भी रच दिया। मतगणना के बाद श्री यादव जैसे ही मेन गेट से बाहर निकले, वहां उपस्थित सपाजनों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास यादव व राघवेन्द्र यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही भारी संख्या में माल्यार्पण कर स्वागत करते हुये लोगांे ने जमकर नारेबाजी भी किया। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि उनकी इस जीत का सारा श्रेय सपा कार्यकर्ताओं, जनपदवासियों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का है। उन्होंने वादा किया कि जनपद का सर्वांगीण विकास करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, राज्यमंत्री जगदीश सोनकर, विधायक श्रद्धा यादव, गुलाब चन्द्र सरोज, सतीश सरोज, युवा नेता दिनेश यादव, छात्र नेता अतुल सिंह, श्रवण जायसवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related

UP 6813430951786769389

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item