aajtaktimes

BJP ने मनाया कल्याण सिंह का 84 वां जन्मदिन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कल्याणी टेम्पल सिविल लाइन्स पर कल्याण सिंह राज्यपाल राजस्थान का 84 वां जन्मदिन हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कल्याण सिंह के जन्मदिन पर तिलक लगाकर केक काटा व उनके दीर्घायु होने की कामना की। मंच का संचालन कर रहे अधिवक्ता मनोज राजपूत ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबू जी के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राम सरन मौर्या अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का समापन राम खेलावन लोधी अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ने बाबू जी के दीर्घायु की कामना करते हुए किया। उक्त जन्मदिन कार्यक्रम में उत्तम सिंह राजपूत ने अपने ओजस्वीपूर्ण विचार रखे। कार्यक्रम में विपिन पाण्डेय पूर्व जिला उपाध्यक्ष, देव राज त्रिपाठी, गया प्रसाद धुरिया मतस्य प्रकोष्ठ, विष्णु पल राजपूत एडवोकेट, प्रशांत मिश्र, केके सिंह, शिवकुमार  लोधी ,छात्रबली वर्मा, नवनिर्वाचित प्रधान गोविन्द लोधी आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 4465786292166240242

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item