aajtaktimes

तहसील दिवस में प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित करें: CDO

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील फतेहपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 94 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये। पुलिस विभाग से सम्बन्धित 15, राजस्व से सम्बन्धित 47, विद्युत से 11, समाज कल्याण से 04, विकास से 10 तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित 07 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुये। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस में प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समय में अनिवार्य रूप से निस्तारण सुनिश्चित करें। निस्तारण के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने कहा कि शासन की मंशा है कि जन समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान हो, इसके लिए जरूरी है कि तहसील दिवस में आने वाली समस्याओं से सम्बन्धित लोगों के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जाये। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि तहसील दिवस में प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के मद्देनजर रेण्डम आधार पर फरियादियों के दूरभाष नम्बर पर बात कर उनसे फीडबैक ले लिया जाये कि निस्तारण की गुणवत्ता से वे संतुष्ट है अथवा नहीं। तहसील दिवस में प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई के दौरान ही सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को उसकी प्रति दे दी गयी और उनसे अपेक्षा की गयी कि एक सप्ताह के अन्दर उनका समाधान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद, उपजिलाधिकारी फतेहपुर सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related

UP 6151552068804281489

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item