aajtaktimes

अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठायी आवाज, उठे गंभीर मुद्दे

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। श्री अवध एडवोकेट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रितेश कुमार मिश्र बार प्रत्याशी ने कचेहरी प्रांगण में अधिवक्ताओं एवं व्यपारियों की संयुक्त बैंठक की। जिसमें देश में हत्या बलात्कार, लूट घसोट, भ्रष्टाचार, बिजली की अव्यवस्था व घोटालेबाजी जैसे विकराल समस्याऐं पर चर्चा की 10 जनवरी को देश के भ्रष्ट राज नेताओं में सद्बुद्धि व आत्म सम्मान के संचार की दिली दुआ कबूल करवाने की नियत से कचेहरी प्रांगण से हाजी वारिस अली शाह दरबार देवां शरीफ तक पृथक गन्त्वय तीसरी पदयात्रा का आयोजन के सन्दर्भ में ज्ञापन राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि देश की भ्रष्ट राजनीति व उसमें शामिल हमारे राजनेता जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो आमजन की रक्षा सम्भव नही हो सकती, कानून बनाने की शक्ति रखने वाले सत्ताधारी राजनेता आज जनहित के कानून न बनाकर स्वयं अपने हितैषियों को धन कुबेर बनाने का पर्याय लेकर कानून का निर्माण करते है और अपनी पहुॅच व रसूख के दम पर उसे पारित करवाकर देश की भोली भाली जनता की असहाय स्थित का लाभ उठाकर स्वयं को धन कुबेर बनाने की प्रक्रिया में लीन हो जाते है। उन्होने कहा ऐसी विषम परिस्थितियों में अपराधों पर अंकुश लगाने का न ही समय किसी राजनेता के पास है और न ही इस बाबत कानून पारित करवाने के दायित्व की चिन्ता इसी का नतीजा है कि आज हमारा देश अपराध व अपराधियों का गढ बन चुका है देशवासी अपने आप को ठगा सा महसूस करते हुए असुरक्षा की भावना से ग्रस्त हो चुका है पुरूषोें की बेहतरी तो अपनी जगह है। बैठक में मुख्य रूप से रितेश कुमार मिश्र सहित आर्दश श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, योगेश द्विवेदी, विजय पाण्डेय, महेन्द्र यादव, रजनीश शुक्ला, आमिर अबरार, सुनील श्रीवास्तव, आलोक रंजन पाण्डेय, प्रमोद यादव, हृदय नारायण अवस्थी, पवन मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहें।

Related

UP 2125311424716968148

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item