aajtaktimes

BJP कार्यकर्ताओं का शोषण नही होने दूंगा: अवधेश


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव का सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा के नेतृत्व में मोटरसाइकिल रोड शो व जुलुस निकालकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया। इस क्रम में फतेहपुर के पटेल चौराहे पर जिलाध्यक्ष ने पटेल प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर आर्शीवाद लिया। उपस्थिति जनसमूह को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप सब कार्यकर्ताओं का प्यार व उत्साह देखकर मैं भावविभोर हो गया। मैं विश्वास दिलाता हूॅ कि भाजपा कार्यकर्ताओं का शोषण नही होने दूंगा, सक्रिय कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन हेतु उनके आवास पर रात्रि विश्राम करूंगा। राजेश वर्मा ने कहा कि आप सब की मेहनत व लगन से ही भारतीय जनता पार्टी जनपद में अपना परचम लहरायेगी, आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा संगठन व सांसद जी के मार्गदर्शन में भाजपा सभी सीटो पर कब्जा जमायेगी। विशुनपुर, बेलहरा आदि जगहो पर स्वागत समारोह का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी, रमेश चन्द्रा, सुधीर सिंह ‘सिद्धू’, केशव टण्डन, विनोद मिश्र, शेखर हरायण, मुकेश, चरन सिंह, सत्यनाम, पिन्टू, रामसुचित, संतोष, कन्हैयालाल मिश्र आदि लोग उपस्थित रहें।

Related

UP 1061200352915052223

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item