जनपद में विकास का पहिया रूकने नही दिया जायेगा: पुनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_300.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नागेश्वर नाथ सेवा समिति समाज को जोड़कर सेवाभाव से जनहित का कार्य कर रही हैं। समाज के आखिरी व्यक्ति व संसदीय क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास की किरण पहुंचाना मेरी नैतिक जिम्मेदारी हैं। जनपद में विकास का पहिया रूकने नही दिया जायेंगा। उक्त उद्गार सांसद डा.पी.एल.पुनिया ने नागेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में सांसद निधि से शवदाह स्थल सोता की बाउण्ड्रीवाल के साथ-साथ विकास कार्यो के लिये नागेश्वरनाथ सेवा समिति द्वारा विवेकानन्द सभागार में आयोजित धन्यवाद सम्मान समारोह में व्यक्त किये। जिसका संचालन अजय सिंह उर्फ गुरूजी तथा अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी महावीर जैन ने किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्री पुनिया के सम्मानस्थल पर पहुचते ही नागेश्वर नाथ सेवा समिति के संयोजक राजीव चौधरी, सदस्य हरीराम गुप्ता, संयुक्त सचिव जतिन गुप्ता, पर्यावरण समिति के अध्यक्ष सलाउद्दीन के साथ समिति के सदस्यों, स्थानीय आवाम ने जोरदार स्वागत करके समारोह स्थल विवेकानन्द सभागार तक लें गये, जहां शायर नसीर अंसारी ने गजल तथा उर्दू हिन्दी के शायर भानुप्रकाश आसार ने अपनी रचनाओं द्वारा तथा आयोजक राजीव चौधरी ने अंगवस्त्र डालकर पुनिया जी का अभिनन्दन किया। धन्यवाद व सम्मान समारोह के आयोजक नागेश्वर नाथ सेवा समिति के संयोजक राजीव चौधरी ने सांसद पुनिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद इस जनपद को पुनिया जी के रूप में एक ऐसा सांसद मिला हैं जिनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी महावीर जैन ने की। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से सरदार अमर सिंह, जतिन गुप्ता, नसीर अंसारी, कपिलदेव वर्मा, अमरनाथ मिश्रा, सरजू शर्मा, अरशद इकबाल, ज्ञानेश शुक्ला, इरफान कुरैशी, शब्बन रिजवी, जयंत गौतम, रामहरख रावत, कमल भल्ला सहित दर्जनों की संख्या में समिति के सदस्य व स्थानीय आवाम मौजूद थी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि सांसद श्री पुनिया ने नागेश्वर नाथ मंदिर पं्रागण में रूद्राक्ष व पीपल का पेड़ लगाकर कार्यक्रम का समापन किया।

