सभी धर्म-जाति के लिए कार्य कर रही है सपा सरकार: सुरेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_191.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सरकार में अनेकों ऐतिहासिक कार्य हुए है। वर्तमान सपा सरकार ने विकास कार्यों का रिकार्ड तोड़ा है। मेरा यह पूरा प्रयास है कि मैं अपनी विधानसभा क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास करा सकूं। सर्व धर्म-जाति के लिए कार्य कर रही है समाजवादी पार्टी की सरकार। मेरी असली ताकत मेरे क्षेत्र की जनता है। उक्त विचार आज शहर के दुर्गापूरी वार्ड में जमुरिया नाले पर पुल निर्माण कार्य को स्वीकृत कराये जाने पर सभासद सादिक हुसैन व सभासद प्रतिनिधि विनोद भारती के नेतृत्व में सैकड़ो वार्ड वासियों ने आज सदर विधायक सुरेश यादव का जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में विधायक सुरेश यादव ने कहा कि मेरा यह पूरा प्रयास है कि आप सब लोगों की मूलभूत समस्याओं को दूर कर सकूं जिसके लिए मैं दिन-रात प्रयासरत रहता हूँ अपने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री से बार-बार अनुरोध करता रहता हूँ मेरे क्षेत्र के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा धनराशि सरकार द्वारा अवमुक्त हो सकें। श्री यादव ने कहा कि कुछ दिनों पहले अच्छे दिन के सपने दिखाने वाले लोगों ने प्रदेश की जनता से झूठे वादे करके देश की सत्ता हासिल कर ली थी। परन्तु 22 महीने से ज्यादा हो चुके है परन्तु उनके एक भी वादे पूरे नही हुए है। 2017 में प्रदेश की जनता उनकों मुहतोड़ ज्वाब देगी और उनसे अपना पिछला हिसाब चुकता करेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार ने जितने भी वादे चुनाव से पहले प्रदेश की जनता से किये थे। उनको शतप्रतिशत पूरा करने का काम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया। सदर विधायक का आनन्द भवन स्कूल के पास दुर्गापुरी वासियों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पैदल मार्च करते हुये मंच तक पहुंचने पर सभासद सादिक हुसैन व विनोद भारती द्वारा विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का संचालन जिला मीडिया प्रभारी मो. रिजवान संजय ने किया तथा उक्त अवसर पर मुख्य रूप से मौलाना मो. रज़ा, महमूद अहमद, मो. तहजीब असकरी, मो. फारूक, आबिद हुसैन, अरूण यादव ‘‘सोनू‘‘, अमित कनौजिया, खलिक अहमद किदवाई, चंाद मियां, सभासद दीपक गुप्ता, तौफीक अहमद, मंजर अब्बास, मास्टर मुस्तफा, आदित्य यादव, संजय मिश्रा, सरोज मौर्या, जमनेस कनौजिया, नजमी भाई, ताज अहमद, तहजीब असकरी, राकेश यादव, मो0 भाई, सरफराज मेहदी, अकील भाई, इल्तिजा अंसारी, मोबीन अहमद, नयाबुल हसन, अब्दुल्ला समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।
विधायक ने किया जमुरिया का निरीक्षण और कहा जल्द शुरु होगा जमुरिया नाले की सफाई
बाराबंकी। जमुरिया नाले में गंदगी से सभासद सादिक हुसैन व वार्डवासियों ने सदर विधायक सुरेश यादव को अवगत कराया। जिस पर सदर विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जमुरिया नाले की सफाई का काम शुरु हो जायेगा। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सदर विधायक अपने लव-लश्कर के साथ जमुरिया लाने का निरीक्षण करने पहुंच गये। यहां पर वार्ड वासियों ने नाले में गंदगी होने से अवगत कराया। इस पर सदर विधायक ने वार्ड वासियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही जमुरिया नाले की सफाई का काम शुरु हो जायेगा। यह सुनते ही वहां मौजूद वार्ड वासियों ने सुरेश यादव जिन्दाबाद के जमकर नारे लगाये। बाद में मो. तहजीब अस्करी के आवास पर पहुंुचकर वहां मौजूद लोगों की समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं से निजात मिल जायेगा। बताते चलें कि सदर विधायक द्वारा जनपद में कराये गये कामों की लोगों ने खूब प्रशंसा की और साथ ही वादा किया कि 2017 में एक बार फिर विधायक बनाकर विधानसभा भेजने का काम करेंगे। वहां मौजूद सदर विधायक हर एक से आगे बढ़कर मिलते नजर आये। एक गुमटी पर बैठी बुजुर्ग महिला के पास पहुंचकर उनका हाल चाल लिया और डिब्बे में रखी मिठाई खुद निकालकर खा लिया। यह देखते ही बुजुर्ग महिला खुशी से सदर विधायक के सर पर हाथ रखकर दुआएं देने लगी।
