बच्चों को वैक्सीन पिलाकर DM ने पोलियो दिवस का किया शुभारम्भ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/dm_17.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने जिला अस्पताल परिसर में बने पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक पिलाकर शुभारम्भ किया जिसके बाद प्रातः 9 से अपरान्ह 3 बजे तक बूथ दिवस मनाया गया। इसके पहले जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिनेश यादव के साथ जिला अस्पताल परिसर में मरीजों के बैठने के लिये नयी मंगायी गयी कुर्सी का निरीक्षण करते हुये और कुर्सी लगवाने का निर्देश सीएमएस एस के पाडेण्य को दिया। इस दौरान सीएमएस महिला आवास की खाली पड़ी जमीन तथा भण्डारी पुलिस चौकी के सामने अस्पताल की पड़ी खाली जमीनों का निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने सीएमओ एवं सीएमएस को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर डीएफओ एपी पाठक, डीपीओ पवन यादव, डिप्टी सीएमओ डा. अनिल शर्मा भी उपस्थित रहे। इसके बाद जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला एवं डीएफओ एपी पाठक के साथ रोडवेज तिराहे से टीडी कालेज, वाजिदपुर से पालिटेक्निक चौराहे तक सड़क के किनारे लगे पौधे कटवाने का निर्देश दिया। इस पर डीएफओ ने मातहतों को शीघ्र सड़क चौड़ीकरण के कार्य के कारण वृक्ष कटवाने का निर्देश दिया। यहां से निकले जिलाधिकारी श्री गोस्वामी ने अधिशासी अधिकारी के साथ नईगंज, कटघरा, बदलापुर पड़ाव, किला रोड, सद्भावना पुल, जोगियापुर आदि का निरीक्षण करते हुये मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
