अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने जिपं अध्यक्ष का किया अभिनन्दन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_507.html
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव का अभिनन्दन समारोह किया गया जो कोतवाली चौराहे पर हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि व्यापार मण्डल अथवा आम व्यापारियों ने जिस तरीके से इस समाज के अदने से व्यक्ति को यह सम्मान देने का काम किया है, उसको सूत समेत लौटाने का काम करने का प्रयास करेंगे। व्यापारी किसी भी देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ हुआ करता है जिसके बल पर देश के तमाम संसाधनों को सरकारें व्यवस्थित करती हैं। अगर यह समाज ये समाज सुरक्षित न रहा तो देश की तरक्की संभव नहीं है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि उद्योग व्यापार मण्डल हमेशा व्यापारियों के हक व अधिकार की बात को लेकर नितदिन संघर्ष करता रहा है और उसी कड़ी में एक अच्छे व्यक्ति के रूप में श्री यादव को सम्मान देकर उस कड़ी को व्यापार मण्डल ने बढ़ाने का कार्य किया है। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर केराकत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल बहादुर यादव, युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, अशोक साहू, आलोक सेठ, शिवकुमार साहू, संजय केडिया, अमरनाथ मोदनवाल, प्रदीप सिंह, मो. दानिश, अनवारूल हक, मजहर आसिफ, हनीफ अंसारी, हेम सिंह, सुरेश जायसवाल, गुलजारी लाल साहू, सुभाष अग्रहरि, विनोद साहू, कृष्ण कुमार यादव, निजामुद्दीन अंसारी, मुकेश यादव, रंजीत सोनकर, राम सजीवन मोदनवाल, राममनी गुप्ता, परवेज आलम, विजय केडिया, कमलेश यादव, राकेश जायसवाल, विवेक सेठी, पिन्टू यादव उपस्थित थे। संचालन जावेद अजीम ने किया।
