aajtaktimes

राम, लक्ष्मण व सीता की मूर्ति क्षतिग्रस्त

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नईगंज मोहल्ले में बीती रात हौंसलाबुलंद चोरों ने राम-लक्ष्मण-सीता की मूर्ति को कई खण्ड में क्षतिग्रस्त कर दिया जिसकी जानकारी रविवार को सुबह होने पर पूरे नगर में हड़कम्प मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ले में मंदिर स्थित है जिसमें श्रीराम, लक्ष्मण व सीता की मूर्ति स्थापित की गयी है। बताया गया कि मंदिर के प्रबंधक राजेश साहू की पत्नी जब रविवार को सुबह पूजा करने पहुंची तो देखा कि भगवान की मूर्ति कई खण्डों में खण्डित कर फेंका गया है। इसकी सूचना लगते ही मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी जिनकी सूचना पर आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह, प्रभारी क्षेत्राधिकारी नगर आकाश तोमर सहित लाइन बाजार व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। आरक्षी अधीक्षक के आदेश पर डाग स्क्वायड बुलवाया गया जिसने काफी जांच-पड़ताल किया। समाचार लिखे जाने तक यह तो ज्ञात हो गया कि मंदिर में चोरी नहीं हुई है लेकिन यह नहीं ज्ञात हो सका कि मूर्तियों को खण्डित क्यों किया गया। फिलहाल थाना पुलिस मौका-मुआयना करके अपने अंदाज में मामले में जुट गयी है।

Related

UP 1048180049007258144

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item