रीठी को हराकर बदलापुर ने ट्राफी पर किया कब्जा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_375.html
शशांक मैन आफ दी मैच व संतोष मैन आफ दी सीरीज
जौनपुर। आजाद क्रिकेट क्लब खानापट्टी द्वारा आयोजित अन्तर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रविवार को बदलापुर ने सिंह वाहिनी रीठी को पराजित कर विजेता कप पर कब्जा कर लिया। इसके पहले टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये रीठी ने निर्धारित 15 ओवरों में 9 विकेट पर 117 बनाया जिसमें श्रीनारायण 23 रन, दीपू 15 रन, धीरज 13 रन के साथ बन्टी व विकास ने 11 रन बनाया। बदलापुर के गेंदबाज संतोष ने 3, शशांक, धीरेन्द्र व सूरज ने 2-2 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बदलापुर के सलामी बल्लेबाज शशांक व विक्रम के अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत 13वें ओवर में ही जीत हासिल कर लिया। इसमें शशांक 28 रन, विक्रम 26, सन्तोष 24 रन बनाकर जीत को आसान किया। बदलापुर के शशांक को मैन आफ दी मैच और सन्तोष को मैन आफ दी सीरीज चुना गया। अन्त में प्रबन्धक विनय सिंह व डा. दुष्यन्त सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को कप व ट्रैक शूट के साथ अंगवस्त्रम् भेंट किया। मैच के अम्पायर वीके सिंह व डीके सिंह रहे। इस अवसर पर प्रधान बैजनाथ यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, अरविन्द सिंह, आलोक सिंह, अश्वनी सिंह, नीरज सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अंकित सिंह, शैलेन्द्र सिंह, शिवानन्द सिंह, सौरव सिंह, पवन सिंह, मंगली सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शरद सिंह व आगंतुकों के प्रति आभार सुशील सिंह ने ज्ञापित किया।

