इराक़, दाइश के क़ब्ज़े वाले कई इलाक़े आज़ाद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_478.html
इराक़ में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ अभियान में अल-अंबार प्रांत के रुमादी में सरसार झील को तकफ़ीरी आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया गया है।
इराक़ी सैनिकों और स्वयं सेवी बलों ने रुमादी के उत्तर में 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरसार झील के दक्षिण पूर्वी इलाक़ों को आज़ाद करा लिया और 20 किलोमीटर आगे तक प्रगति की। इस अभियान में दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं और उनके कई ठिकानों एवं वाहनों को नष्ट कर दिया गया।
अंबार प्रांत में जारी सैन्य अभियान के कमांडर इस्माईल महलावी का कहना है कि इराक़ी वायु सेना के समर्थन से इराक़ी सैनिकों ने रुमादी के पूरब में जूबिया इलाक़े के बड़े भाग को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया।
महलावी ने बताया कि रुमादी के इलाक़ों में होने वाली झड़पों में कम से कम 29 आतंकवादी मारे गए और आतंकवादियों के चार ठिकानों और सात वाहनों को ध्वस्त कर दिया गया।
इराक़ी सेना के एक सूत्र के अनुसार, अल-अंबार में जारी अभियान में 167 आतंकवादियों को गिरफ़्तार भी किया गया है। यह आतंकवादी पूर्वी रुमादी और दक्षिणी फ़ल्लूजा में स्थिति कैम्पों में घुसने का प्रयास कर रहे थे।
दूसरी ओर इराक़ के गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया है कि शनिवार की रात अल-जआरा इलाक़े में बम विस्फ़ोट में 2 आम नागरिक हताहत और 6 अन्य घायल हो गए हैं।