बौद्ध भिक्षुओ ने कौशाम्बी में किया पैदल यात्रा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_854.html
अशोक केसरवानी
कौशाम्बी। भारत भ्रमण कर पैदल यात्रा करने वाले बौद्ध भिक्षुओ ने कौशाम्बी जिले की बौद्ध स्थली घोषिताराम विहार पभोषा कौशाम्बी की कीया यात्रा ।पैदल यात्रा कर वापस लौट रहे 120 बौद्ध भिक्षुओ के दल ने कौशाम्बी की यात्रा कर लुम्बिनी के लिए रवाना हो गए।जिसमे थाईलैंड श्रीलंका बर्मा आदि से आये बौद्ध भिक्षुओ ने आज जिले के बौद्ध स्थली का भ्रमण किया कौशाम्बी के घोषिताराम विहार आदि स्थानों का भ्रमण कर वापस निकल गए। बौद्ध भिक्षुओ के साथ चलने वाले बिहार के गाइड विकास ने बताया की 120 बौद्ध भिक्षुओ का यह दल कई स्थानों का पैदल भ्रमण करते हुए कौशाम्बी के बाडी अब लुम्बिनी के लिए जा रहा है। यह दल पूरे भारत में स्थित बौद्ध स्थलो का भ्रमण करेगा।


