aajtaktimes

बज्मे गुलिस्ताने आजर की कमेटी गठित


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रसिद्ध शायर व अदीब स्व. आजर बाराबंकवी की याद में बनी साहित्यिक संस्थाना ‘‘बज्मे गुलिस्ताने आजर‘‘ की एक बैठक में सर्वसम्मति से फखरुद्दीन अली अहमद कमेटी के पूर्व चेयरमैन निहाल रिजवी को अध्यक्ष तथा युवा शायर फैज आतिश को बज्म का जनरल सेक्रेट्री चुना गया। उल्लेखनीय है कि इस बज्म के पूर्व अध्यक्ष स्व. नदीम बाराबंकवी का कुछ महीनों पूर्व निधन हो चुका है। निहाल रिजवी के आवास पर हुई बैठक में पूर्व एमएलसी गयासुद्दीन किदवाई को बज्म का मुख्य संरक्षक चुना गया तथा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन राजीव चौधरी को सरंक्षक बनाया गया। इसके अलावा जो कार्यकारिणी गठित की गयी। उसके बज्मे गुलिस्ताने आजर के अध्यक्ष के रुप में निहाल रिजवी को चुना गया। जबकि फैज आतिश को जनरल सेक्रेट्री बनाया गया। वकार बाराबंकवी नश्तर जरवली व दानिश रामपुरी को बज्म का उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वकार अब्बास को बज्म के कोषाध्यक्ष के रुप में चुना गया। जबकि कलीम आजर बज्म के आर्गनाइजिंग सेक्रेट्री बनाये गये है। युवा शायर फैज खुमार को बज्मे गुलिस्ताने आजर के प्रोपेगण्डा सेक्रेट्री के रुप में चुना गया है। इसमें सदस्य के रुप में हसन अब्बास गुड्डू अमरनाथ रस्तोगी (साज) और आगाहसन शीजू काम करेंगे। बज्म के कोषाध्यक्ष वकार अब्बास ने बताया कि स्व. आजर बाराबंकवी की पुण्य तिथि 07 जून पर होने वाला मुशायरा भी बज्मे गुलिस्ताने-ए-आजर के बैनर तले ही होगा। 

Related

UP 6319548466216001288

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item