प्रधान ने शराब की दुकान हटाने की DM से की मांग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/dm_8.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना सिद्धौर क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर में अवैध शराब की दुकान प्रधान फूलमती ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की है। प्रधान ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बीबीपुर में 600 वर्ष पूर्व निर्मित ऐतिहासिक मंदिर मां दुर्गा जी के लगभग 50 मीटर दूरी पर शराब की दुकान है। जबकि मंदिर, मस्जिद एवं विद्यालय के पास शराब की दुकान होना कानूनी जुर्म है। प्रधान फूलमती ने कहा कि शराब ठेके पर मौजूद शराबियों के आतंक से गांव के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। शराबी शराब पीकर आये दिन बवाल करते रहते हैं। स्कूल से निकलने वाली छात्राओं पर तंज कसने से बाज नही आते। फूलमती ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ग्राम पंचायत बीबीपुर में आबादी के अंदर खोले गये शराब के ठेकों को तत्काल हटवाया जाये। जिससे गांव में अमन चैन बना रहे। ज्ञापन देने वालों में वीरेन्द्र कुमार सिंह, उमाकांत बाजपेयी, हर गोबिन्द वर्मा, अरुण कुमार पाण्डेय, रमानंद गुप्ता आदि लोग मौजूद थे।

